उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह का राजकीय जिला अस्पताल में भ्रमण
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह राजकीय जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचे जहां पर उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई का जायजा लिया इस बीच अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा नगर निकाय मैं 14 बैठके की गई है और अब हमारे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल का भ्रमण किया जा रहा है सफाई कर्मचारियों द्वारा ईएसआईसी, पीएफ और वेतन को लेकर अपनी समस्या बताई गई जिसका एक पत्र बनाकर हमारे द्वारा आयोग को भेजा जाएगा अभी तक जितने भी भ्रमण हमारे द्वारा किए गए हैं उन सभी की रिपोर्ट बनाकर आयोग को प्रेषित की जा रही है वहीं महिला सफाई कर्मचारियों ने बताया की ना तो हमें वेतन सही समय पर मिल रहा है और हमें यह भी नहीं पता कि हमारा पीएफ हमें मिलेगा या नहीं।