विकासखंड द्वारीखाल के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से पोषाहार कार्यक्रम का आयोजन
विकासखंड द्वारीखाल के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से पोषाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने शिरकत की। इस मौके पर दूर दराज से आए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट ब्यंजनों के स्टाॅल लगाएं।
कार्यक्रम में 6 गर्भवती महिलाओ को गोद भराई,2 बच्चो का अन्नप्राशन एवं 4 कुपोषित बच्चों को पोषाहार का वितरण किया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने। में बहुत बड़ा योगदान रहता है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों गाॅव के विकास की रीढ होती है लेकिन सरकार इनकी माॅगो पर ध्यान नही देती है। पोषाहार से लेकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल, आंगनबाड़ी केन्द्र से छोटे बच्चों का पठन पाठन सहित कई अन्य कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से लिया जाता है।