खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की
खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री अधिकारियों से नाराज हो गई। दरअसल उत्तराखंड के 1 लाख 84 हजार अंतोदय कार्ड धारकों को राज्य सरकार साल में तीन बार फ्री गैस रिफिलिंग देती है। जिसको लेकर शासन द्वारा अभी तक बजट रिलीज नहीं किया गया, इस बात पर मंत्री द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई और जल्द फाइल को तेजी से शासन में गतिमान करने के निर्देश दिए ताकि आगामी 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट में यह पास हो सके। वहीं विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में सभी कार्ड धारकों को खाद्य किट देने को लेकर योजना की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई। ताकि आगामी के दिनों में प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को यह कट मिल सके जिसमें मसाले, तेल, चाय पत्ती, समेत अन्य ज़रूरी सामग्री शामिल होगी।