गढ़वाल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी

गोपेश्वर। जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सांसद अनिल बलूनी ने बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, पर्यटन, ग्राम्य विकास सहित अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


सांसद ने कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि विकास का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर अग्रसर है। इसी संकल्प के साथ गढ़वाल क्षेत्र के सर्वांगीण, संतुलित एवं सतत विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

2 0 1
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS