ऑपरेशन प्रहार” के तहत रानीखेत पुलिस की सख्त कार्रवाई

रानीखेत- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत रानीखेत पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो कारों के शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाकर वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में इस प्रकार के नियम उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस ने कहा कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

2 5 5
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS