सितारगंज - धामी सरकार के तीन साल बेमिसाल
सितारगज के रामलीला मैदान मेंभारतीय जनता पार्टी के3 साल पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया जिसका मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता पूर्व सांसद बलराज पासी ने निरीक्षण किया वही दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि प्रदेश के समूचे वर्ग के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्ण विकास हुआ है। सेवा, सुशासन और विकास के लिए यह तीन साल समर्पित रहे।
उन्होंने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में सीएम पुष्कर सिंह ने राज्यहित में कई फैसले लागू कर नजीर पेश की है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों की अन्य राज्य भी प्रशंसा कर रहे हैं। उत्तराखंड में लिए गए फैसलों को अन्य राज्य भी लागू कर रहे हैं। सीएम धामी के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन राज्य की पहचान बढ़ रही है। वही उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खटीक अहमद ने कहा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ देश में बीजेपी सरकारें लगातार विकास कार्य कर रही है।
कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास अनवरत रूप से जारी है। यूसीसी, सख्त भू कानून, दंगा रोधी कानून और लैंड जिहाद जैसे सख्त नियम लागू किया।
बताया कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव में किए गए वायदों को पूरा करती है।