पिथौरागढ़ - वार्षिक जिला योजना 2025-26 पर विचार विमर्श

 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में वार्षिक जिला योजना 2025-26 पर विचार विमर्श हेतु एक बैठक जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ संपन्न हुई।  
          

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष की जिला योजना के अंतर्गत निर्मित योजनाओं के रख रखाव हेतु धनराशि का प्राविधान करते समय मितव्यवता को ध्यान में रखने की बात कही। 

साथ ही उन्होंने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ावा देने के लिए उद्यान, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विभागों और आजीविका से संबंधित कार्यों के प्रस्तावों को सम्मिलित करने को कहा, जिससे केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं से अभिसरण और कलस्टर अप्रोच को बढ़ावा दिया जा सके। 

बताया कि रोजगार के एसे  अवसरों का सृजन करने की जरुरत है, जिससे भूमिहीन, छोटे किसानों , ग्रामीण उद्यमियों आदि को बेहतर लाभ मिल सके।  

3 0 4
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS