कांग्रेस को पता चल जायेगी अपनी धरती : प्रेम चंद अग्रवाल
उत्तराखंड में जल्द ही केदारनाथ विधानसभा के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं | वही उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी को बहुत तेज कर दिया है | भाजपा ने मंडल स्तर पर मंत्रियों को भी केदारनाथ विधानसभा की जिम्मेदारी दे रखी है | दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपनी तैयारी को आगे बढ़ते हुए केदारनाथ विधानसभा में जीत का पूरा भरोसा दिख रही है | कांग्रेस के सभी बड़े नेता दवा कर रहे हैं कि बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव के बाद अब हम केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे | वहीं कांग्रेस के इस विश्वास के बीच मे प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी जमीन की हकीकत पता चल जाएगी.| प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है | हम सिर्फ संघटनात्मक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सरकार और केंद्र की दृष्टि से भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं |