उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन, CM धामी ने दो दिन के अंदर सभी सड़क मार्ग को खोलने के निर्देश दिए
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन से प्रदेश की करीब 400 से ज्यादा संख्या सड़क मार्ग बंद पड़े थे . इसको लेकर के मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन के अंदर सभी सड़क मार्ग को खुलने के निर्देश दिए थे। उसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार काम कर रहा है प्रमुख अभियंता इंजीनियर दीपक कुमार ने कहा की प्रदेश की बंद पड़ी अधिकतर सड़कों को खोल दिया गया है और आज की डेट में करीब 113 सड़कें बंद है जिनको जल्द खुलने के प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग के एससी और चीफ को निर्देश दिया कि वह जनपद का भ्रमण करें और जहां पर सड़के बंद है उनको जल्द खुलवाकर यातायात बहाल कराया जाएगा ।