चमोली : पांडव चौक की सफाई कर सीएम के लिए मांगा वरदान

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ दूरस्थ बूथ पर मनाया। भाजपाइयों ने पांडव देवता के चौक में सफाई अभियान चला कर मुख्यमंत्री धामी के आरोग्य और दीर्घायु होने की कामना की।
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सिमतोली पहुंचे भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा व सदस्यता अभियान के विधान सभा संयोजक अरुण मैठाणी समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व रतूड़ा, घंडियाल, एरवाड़ी आदि बूथों पर भी सीएम के जन्मदिन पर मंगल कामनाएं की गई।