उत्तराखंड प्रीमीयर लीग के दूसरे दिन लीग मैच में कड़ा मुकाबला

उत्तराखंड प्रीमीयर लीग के दूसरे दिन लीग मैच में  पिथौरागढ़ हरिकेन्स और हरिद्वार स्प्रिंग एलमास के कड़ा मुकाबला देखने को मिला हरिद्वार स्प्रिंग एलमास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया हरिद्वार ने बल्लेबाज़ी करते हुए पिथौरागढ़ को 195 रनो का बड़ा  टारगेट दिया हरिद्वार टीम की तरफ से कप्तान समर्थ रवि कुमार ने 39 गेंदों में 60 रनो की पारी खेली और सौरभ चौहान ने ताबड़तोड़ 15 गेंदों में 46 रन बनाए वही रनो का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने पहले विकेट से संभलकर खेला । पिथौरागढ़ की ओर से नीरज राठौर ने विजय शर्मा ने पारी को संभालते हुए पिथौरागढ़ को जीत के करीब स्कोर को पहुंचाया वही नीरज राठौर ने 49 बाल 73 रनो की पारी खेली और विजय शर्मा और आर्यन चौधरी की नाबाद पारी ने पिथौरागढ़ की टीम को 4 विकेट जीत दिलाई ।