रूडकी : मंगलौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 14 तोला सोना, 2KG चांदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र गाँव लिबरहेड़ी मे 7 सिम्बर की रात एक घर मे बदमाशो द्वारा बड़ी लूटपाट की गई थी जिसके चलते मंगलौर पुलिस ने एस एस पी परमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर 12 सितंबर की रात को मेहराज नाम के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था वही बाकी के 4 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया इनमें एक महिला भी शामिल है
SSP परमेन्द्र सिंह डोभाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की सभी पकड़े गए बदमाश उत्तरप्रदेश और एक आरोपी इसी गाँव लिबरहेड़ी का रहने वाला है बदमाशों के पास से 14 तोले सोने के साथ 2 किलो चांदी और नकदी सहित शत प्रतिशत बरामदगी की गई है साथ ही पुलिस को ढाई हजार रुपये का इनाम भी एस एस पी की तरफ से दिया गया है