दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने लोहाघाट में एपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड सरकार रेनू अधिकारी अपने चंपावत जिले के दौरे पर सोमवार को लोहाघाट पहुंची। लोहाघाट पहुंचने पर दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया तथा पद मिलने के लिए शुभकामनाएं दी।इसके बाद दर्जा मंत्री ने लोहाघाट ब्लॉक सभागार में एससीपी योजना से महिलाओं के दो माह के एपण  प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से ध्यान से प्रशिक्षण लेने को कहा उन्होंने कहा सरकार आपको रोजगार से जोड़ने के लिए पूरी मदद करेगी ।दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा मोदी सरकार के 11 स्वर्णिम काल पूर्ण हुए है इसके लिए में देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं ।कहा इन 11 सालों में देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों व युवाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार के द्वारा चलाई गई जिस देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए  कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो चुका है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। प्रदेश पर्यटन का हब बन चुका है। कहा धामी सरकार में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित है। दर्जा मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा उन्हें जो उद्यमिता की जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह उनको धन्यवाद देती है तथा अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी कहा उनका लक्ष्य प्रदेश की अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना वह सशक्त बनाना है। दर्जा मंत्री ने कहा वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर लगातार अपनी टीम के साथ कुमाऊं क्षेत्र के जिलों के भ्रमण में है  उनका पूरा प्रयास है प्रदेश के अंतिम छोर में बैठी महिलाओं व युवाओं को सरकार की योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो रहा है देश में महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है। आज हर क्षेत्र में देश व प्रदेश की बेटियां अपना परचम लहरा रही है।
 

3 0 9
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS