49 वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

आगामी 22 से 29 सितंबर तक नरेंद्रनगर में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के 49 वें आयोजन की तैयारियों को लेकर तहसील सभागार में, क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, 
   बैठक में अधिशासी अधिकारी एलम सिंह रावत ने विगत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा बैठक में प्रस्तुत करते हुए सभी को अवगत कराया।
   बैठक में मेले को लेकर गठित विभिन्न समितियों एवं आपसी सामंजस्य से मेले को सफल बनाने को लेकर गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर वन एवं तकनीकी शिक्षा व संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी तालमेल से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 1974 से आयोजित यह मेला इतने बड़े भव्य रूप से आयोजित किया जाता है,आज यह मेला प्रदेश के सबसे बड़े मेलों में शुमार किया जाता है।
   उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगरष-रानी पोखरी; नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व लक्ष्मण झूला- कुंजापुरी प्रस्तावित रोपवे इसी मेले की देन हैं।
   उन्होंने कहा कि मेले में उच्च स्तरीय सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजनों से प्रतिभाओं को अपने हुनर दिखाने और खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिला है,
   के माध्यम से जनपद में कई विकास योजनाएं हुई है। मेले में न केवल नरेंद्रनगर के अपितु आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर लाभान्वित होते हैं। 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेले को और अधिक भव्य और सफल बनाने के लिए अभिनव कार्य किए जाएं। इस हेतु बैठक में सभी से सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में स्कूली बच्चों की क्विज प्रतियोगिताओं आयोजित करने, हाउस ऑफ हिमालय से सम्बंधित स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मेला अध्यक्ष एवं टिहरी की जिलाधिकारी  नितिका खंडेलवाल ने कहा है कि मेले को और दिव्य एवं भव्य रूप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ।उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर मेले से संबंधित सभी समितियों की बैठक की जाएगी ,ताकि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।
   इस मौके पर कुंवर सिंह चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष गजा, विनीता बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन, ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा,पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी , सिद्धार्थ राणा तथा बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

3 1 2
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS