गढ़वाल की सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

हरिद्वार। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान लंबे समय से लंबित व धीमी गति से बन रहे कोटद्वार–नजीबाबाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने का विशेष आग्रह किया गया।


मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में नजीबाबाद–हरिद्वार मार्ग और गुमखाल–सतपुली सड़क के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग उठाई गई। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

आगामी मॉनसून को देखते हुए लैंडस्लाइड प्रभावित सड़क मार्गों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल जांच, मरम्मत और सुरक्षा कार्य प्राथमिकता से कराने का आग्रह किया गया, जिस पर मंत्री ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गढ़वाल क्षेत्र की सड़क समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

2 2 3
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS