Gadar 2: सन्नी देओल की ‘गदर 2’ फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

(बॉलीवुड डेस्क) : सन्नी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ का इंतजार सभी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी बीच ‘गदर 2’ का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। साल 2001 में आई ‘गदर’ फिल्म में जब सनी देओल ने हैंडपंप उखाड़ा था तो सिनेमाघर जोरदार थालियों की आवाज से गूंज उठा था। इसमें सन्नी देओल एक भारी से बैलगाड़ी का पहिया उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में सन्नी अपने पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक देख लोग सनी देओल के अंदाज के दीवाने हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हैडपंप उखाड़ फेंकने वाले तारा सिंह गदर 2 में बैलगाड़ी का पहिया हाथों में लिए नजर आ रहे हैं। सनी देओल के इस जबरदस्त अंदाज को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। इसी के साथ इंटरनेट पर #Gadar2 भी ट्रेंड करने लगा है।

3 6 6
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS