देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया आर्मी डे

देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार के तत्वावधान में आर्मी डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व सभासद स्वर्गीय सुबेदार मेजर रामशरण बन्दूनी की पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी और उनके नाम पर निर्मित पार्क का उद्घाटन किया गया। गोविंदपुरी स्थित बन्दूनी पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी सेवानिवृत आईएएस सुन्दरलाल मुयाल, अति विशिष्ट अतिथी सेवानिवृत रेलवे अधिकारी जेपी ममगई, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी जेपी जुयाल, समिति के अध्यक्ष दिनेशचंद सकलानी, सचिव विजय शंकर चौबे, समाजसेवी जगदीशलाल पाहवा, ओपी गोनियाल, अन्नपूर्णा, संतोष बन्दूनी, डीएन जुयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथी सुन्दरलाल मुयाल ने कहा कि देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में सेना का विशिष्ट योगदान रहा है। सेवानिवृति के बाद भी देश सेवा के लिए तत्पर रहने का पूर्व सैनिकों का जज्बा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सूबेदार मेजर रामशरण बन्दूनी ने सेना में रहते हुए देश सेवा तथा सेवानिवृति के बाद नगर पालिका सभासद के रूप में जनसेवा में योगदान दिया। स्वर्गीय रामशरण बन्दूनी के योगदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

3 1 5
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS