देहरादून - परिवहन निगम लाएगा नई बसें

वायु प्रदूषण में नियंत्रण रखने को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम बी.एस 6 बसें लाने की तैयारी कर रहा है। इस बात को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम के संचालन महाप्रबंधक सी.पी कपूर ने कहा कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की तरफ से हमें 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है जिसमें हमें 190 नई बसें लानी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शेष बसों को लाने के लिए 31 मार्च 2025 तक का समय मिला है जिसके बीच अक्टूबर महीने में डीजल की 130 बी.एस 6 बसें आएंगी, 30 बी.एस बसें सी.एन.जी की और अन्य 30 बसें दिसंबर महीने तक आ जाएंगी।

3 3 8
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS