मुख्यमंत्री ने दी 100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

पौड़ी जनपद के पाबो विकासखंड में तुगडुंडा–भैंसवाड़ा मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए ₹344.98 लाख, चमोली जनपद के गैरसैंण क्षेत्र में मालकोट–कालीमाटी–सेरा–तिवाखर्क मोटर मार्ग पर रागगंगा नदी पर 48 मीटर स्पान स्टील गर्डर पुल के निर्माण हेतु ₹512.46 लाख की स्वीकृति दी गई है।

नैनीताल जनपद के कालाढूंगी क्षेत्र में निगम नाला वाला मार्ग के पुनर्निर्माण और सोबन राम से सुरेश भट्ट तक नए मार्ग निर्माण के लिए ₹183.47 लाख तथा गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में चौडमन्या–कमतोली मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु ₹528.91 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल के सुचारू संचालन हेतु वार्षिक बजट को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹8 करोड़ करने की मंजूरी दी है।

इसके अतिरिक्त, राज्य में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए ₹23.667 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत की गई है।

3 2 8
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS