सीएम धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दोबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई
नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन भी प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दुबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने कहा है कि जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में आगे भी सभी चुनावों में विजय हासिल होगी। सीएम धामी ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.