उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया। दुर्गम इलाकों से आंकड़े आने के बाद मतदान का यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
कहीं रिमझिम बारिश व कहीं धूप के बीच मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

गुरुवार की देर रात राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें 63 प्रतिशत पुरुषों ने और 73 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण में चारों पदों के लिए कुल 17 हजार से अधिक प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में 26 लाख मतदाताओं में से लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 31 जुलाई को होगी।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जनपदों के 49 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रथम चरण में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों का विवरण –

सदस्य ग्राम पंचायत: 948 पदों पर 2,247 प्रत्याशी।

प्रधान ग्राम पंचायत: 3,393 पदों पर 9,835 प्रत्याशी।

सदस्य क्षेत्र पंचायत: 1,507 पदों पर 5,044 प्रत्याशी।

सदस्य जिला पंचायत: 201 पदों पर 878 प्रत्याशी।

3 7 6
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS