Snowfall In Kedarnath: केदारनाथ में हुई साल की पहली बर्फबारी

केदारनाथ/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है, साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों को कडाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। साथ साथ निचले हिस्सों में बूंदाबांदी का क्रम शुरू हो गया है। जिससे समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेशमें बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ने की आशंका है।

2 9 5
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS