Rakesh Tikait: राकेश टिकैत ने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने को लेकर कही ये बात

मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने परोक्ष रूप से भारत जोड़ों यात्रा का समर्थन किया। पांच जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी पानीपत से हरियाणा में प्रवेश करेंगे और 10  जनवरी तक विभिन्न शहरों में होते हुए 6 दिन बाद अंबाला के रास्ते पंजाब जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सीधे तौर से यात्रा में शामिल होने की बात न कहते हुए कहा कि वह हरियाणा में अन्य किसान नेताओं के साथ एक मीटिंग करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कई राज्यों में सरकार है। इसलिए उनसे बात करना आवश्यक रहता है। उन्होंने कहा कि भारत जोडो यात्रा के दौरान हरियाणा में यूपी सहित हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के कई किसान नेता मीटिंग के लिए जुटेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसान नेताओं की मीटिंग एक बेहतर तालमेल है। चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि किसान हित के लिए संयुक्त किसान मोर्चा संघर्ष कर रहा है। भारत जोडो यात्रा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि जब यात्रा निकलती है, तो लोग उसमें शामिल होते हैं। उसे देखने भी आते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोडो यात्रा को भाजपा के लोग भी देख रहे हैं। यह बात अलग है कि वह यात्रा को छत से देख रहे हैं।

2 0 1 4
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS