सल्ट के मरचूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ता ने स्वागत किया
सल्ट - अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के मरचूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने फ़ूल माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल सुजीत चौधरी, भाजपा जिला मंत्री विक्रम बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री रमेश काण्डपाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज रावत, करन जीना, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सत्यवली, गोपाल वीणा, मंडल कोषाध्यक्ष गिरघर राणा, आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।