तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसादम विवाद : उत्तराखंड में नही होता ऐसा अपराध - अजेंद्र अजय

दक्षिण के तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसादम के नाम पर उठे विवाद के बाद उत्तराखंड के चारों धामों में भी प्रसाद के नाम पर मिलने वाले भोग को लेकर कई लोग सवाल उठने लगेहैं। बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि उत्तराखंड में चारो धामों में कही भी प्रसाद के रूप में लड्डू नही मिलते है। बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड में सभी धामो में प्रसाद के रूप में सुखा प्रसाद दिया जाता है। इसके अलावा इतिहास के तौर पर बीकेटीसी ने सभी पदाधिकारी और मंदिरों के प्रबंधन समितियां को अलर्ट रहने के लिए कहा है।