पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ की व्यवस्थाओं का  स्थलीय निरीक्षण किया,
निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के सीएसओ ने जिला अधिकारी से कहा एयरपोर्ट द्वारा संचालित कार्यों , टू बी से  टू सी में ऊच्चीकृत  होने के फल स्वरुप 48 सीटर  विमान का संचालन दिल्ली से  पिथौरागढ़ का फ्लाईट सेवा का पूर्व में ट्रायल हो चुका है,
 
जबकि संचालन की सम्भावनाओ को देखते हुए  यात्रियों की क्षमता के अनुसार एयरपोर्ट में मैनपॉवर एवं अन्य  सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत होगी जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को विस्तार से  अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के सीएसओ प्रकाश जोशी,को एयरपोर्ट रनवे, टर्मिनल की सुविधाऐ एवं  सौंदर्यकरण  के अलावा अन्य जो  मैनपॉवर यात्राओं की सुविधाओं के लिए अति आवश्यक है  उसकी सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते कार्य किया जा सके।