पहाड़ों की रानी मसूरी में पहली हल्की बर्फबारी

 पहाड़ों की रानी मसूरी में पहली हल्की बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है वहीं ठंड से लोगों का हाल बेहाल है मसूरी के आसपास के क्षेत्र के साथ मसूरी के लाल टिब्बा कैमल बैक रोड अटल गार्डन आदि जगह हिमपात होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं देर रात को हुए हल्की बर्फबारी के बाद सुबह मसूरीनें सफेद चादर ओढ़े हुए थी को देखना स्थानीय लोग के चेहरे के लिए वही देश-विदेश से मसूरी आ रखे पर्यटक भी इस हल्की बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं लोगों की माने तो मसूरी में दिसंबर माह में हल्की बर्फबारी होने का मसूरी में इस बार अच्छी बर्फबारी होगी जिससे मसूरी के आसपास के काश्तकारों को भी  लाभ मिलेगा वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी लाभदायक होगा वही दूसरी ओर मसूरी में बढ़ती ठंड को लेकर अभी तक प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहों पर  अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे मजदूर और गरीब वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मसूरी के मुख्य चौको में पूर्व की तरह अलावा की व्यवस्था की जाए वहीं गरीब लोगों को कंबल आदि का वितरण भी किया जाए जिससे कि उनको ठंड से बचाया जा सके

3 2 6
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS